(function(){ var s = document.createElement('script'); s.src = 'https://writeacustomerreview.com/review/wix_jsonld.php?instance=1c647874-4903-4531-abfe-969aa2cc38be'; s.async = true; (document.head || document.documentElement).appendChild(s); })();
top of page

Book will be release on 4th of june 2025

गीता जगत का सबसे अद्भुत प्रेरणादायी सर्वश्रेष्ठ ग्रन्थ है यह हिन्दू धर्म तक सीमित न रहकर विश्व के सर्वधर्मावलम्बी आम जन मानस को अपनी प्रखर आभा से दैदीप्यमान की है। जगत के करोड़ों- अरबों लोग गीता में बताए गए दिव्य जीवन दर्शन का अनुशरण कर परम सत्य को प्राप्त किए हैं और सुखपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं।

गीता जी में विलक्षण से विलक्षण गूढ़ रहस्य भरे पड़े हैं इस महान दिव्यता से परिपूर्ण ग्रन्थ को जितनी बार पढ़ेगे या सुनेगे उतनी ही बार आपको नए नए अर्थ, नए नए भाव और नए नए तर्क निकलते प्रतीत होगें। सच कहें गीता गागर में सागर के समान है तो कोई अतिशोक्ति नही होगा। गीता मनुष्य की अनंत इच्छाओं, कामनाओं, आसक्तियों और चिंताओं को पल भर में उसी प्रकार शांत कर देती है जैसे जलती हुई अग्नि को पानी शांत कर देता है।

द्वापर मे श्री कृष्ण की वाणी से उपजा यह दिव्य ज्ञान अनेकानेक संत महात्माओं, राजाओ एवं भगवत तत्व जिज्ञासुओं को परम तत्त्व का बोध कराता रहा है। अनेक साधारण लोग गीता उपदेश को धारण कर महान बने हैं। शंकराचार्य, विवेकानंद, मीरा सूर, गौतम बुद्ध, चैतन्य महात्मा गांधी से लेकर लाखों क्रान्तिकारी समाज सुधारक जीवन के विषम से विषम परिस्थियों में भगवद्गीता से जीवन शक्ति ग्रहण करते रहे हैं।

अपने जीवन में आत्म अनुभूति के लिए भय संशय दुख व संघर्षों से निपटकर उच्चतम आदर्शों की प्राप्ति के लिए जीवन में किसी भी बड़ी से बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए गीता जी को अवश्य पढ़ना व सुनना चाहिए।

गीता को समझना और इसके संदेश को आत्मसात करना, जीवन की हर परीक्षा में विजय प्राप्त करने की कुंजी है, श्रीमद्‍भगवतगीता एक ऐसा ग्रन्थ है जो जीवन के हर पहलू पर मार्गदर्शन प्रदान करता है। हमें गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारकर परम सत्य को जानने का सार्थक प्रयास करना चाहिए।

स्वामी कृष्णानंद

Parmarth Geeta - Paperback

Rating is 5.0 out of five stars based on 1 review
₹300.00Price
Quantity

    Reviews

    Rated 5 out of 5 stars.
    Based on 1 review
    1 review

    • RuchikaJul 13
      Rated 5 out of 5 stars.
      It's amazing

      I need a book defining bhagwat Geeta in easy hindi language. Thank you lion's Publication for providing this masterpiece.

      Was this helpful?
    bottom of page